नबीनगर: टंडवा थाने में दहेज प्रताड़ना के मामले में प्राथमिक दर्ज की गई
टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी टीका गांव निवासी मुरारी पाल की पत्नी जुली कुमारी ने दहेज प्रताड़ना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें पति मुरारी पाल, ससुर रामअवतार पाल, सास कमला देवी सहित अन्य लोगों को आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने शुक्रवार की शाम 4 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.