नबीनगर: रजवारिया गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के रजवारिया गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी कैलाश पासवान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार की शाम 4:00 बजे बताया कि उसके ऊपर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था. जो फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.