नबीनगर: बरडीहा मोड़ के पास पुलिस ने 24.6 लीटर देसी शराब के साथ एक साइकिल किया बरामद, शराब तस्कर फरार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास से 24.6 लीटर देसी शराब के साथ एक साइकिल बरामद की है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार की शाम 4:00 बजे बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.