हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध चाकुओं के साथ 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर पुलिस ने त्योहारी सीजन में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 2 संदिग्धों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवा को बाल्मीकि बस्ती जबकि मुकर्रम अंसारी को सराय क्षेत्र में बिलाल मस्जिद के पास से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को शुक्रवार शाम 4 बजे करीब कोर्ट में पेश किया गया।