हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने नगर कोतवाली पहुंचकर शस्त्रों, मालखाना और हवालात का किया निरीक्षण
SSP परमेंद्र डोभाल शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब नगर कोतवाली पहुंचे। वार्षिक निरीक्षण पर पहुंची SSP परमेंद्र डोभाल ने कोतवाली परिसर में मालखाना, हवालात और मेस का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता चेक की। इस मौके पर उन्होंने पुलिस के शस्त्रों को भी चेक किया और पुलिसकर्मियों से इन्हे चलवा कर देखा। SSP ने भीड़ नियंत्रण को नगर कोतवाली की सबसे बड़ी चुनौती बताया।