बोचहां: कर्णपुर दक्षिणी पंचायत में लीची के बागान में युवक का शव मिला, फंदे से लटका हुआ था
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के कर्णपुर दक्षिणी पंचायत स्थित एक लीची बाग में सोमवार सुबह करीब आठ बजे में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक का पहचान वार्ड संख्या 8 के निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या।