बोचहां: भूसाही बाजार में शॉर्ट सर्किट से रूई की दुकान में लगी आग, हाईटेंशन तारें जलीं, देर रात तक बिजली गुल रही
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के भूसाही बाजार के पास शॉर्ट सर्किट से रुई दुकान में आग लगने के बाद शनिवार रविवार मध्य रात्री तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार दोपहर करीब एक बजे में बिजली की शॉट सर्किट से रूई दूकान में आग लग गई थी। जिससे अफरातफरी मच गई थी। दुकानदार मो शमशेर के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और आग बुझाने का प्र