बोचहां: मझौली चौक के पास एनएच 27 पर दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक घायल
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली चौक के समीप एनएच 27 पर रविवार की शाम करीब चार बजे में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस घटना में एक ट्रक के चालक ठोकर लगने से केबिन में फंस गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक आंशिक रूप घायल होने की बात कही जा रही है।