बोचहां: बोचहां एनएच 27 पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा, घंटों फंसी रहीं गाड़ियां
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां चौक एनएच 27 पर शनिवार की शाम 6 बजे तक वाहनों के लंबी कतारें लगी रही। बताया जा रहा है बोचहां चौक से लेकर झपाहां ओवर ब्रिज तक करीब दस किलोमीटर तक जाम लगा था। जिसमें कई एंबुलेंस के अलावा ट्रक बस व छोटी गाड़ियां घंटों तक फंसी रही। बताया जा रहा है एक किलोमीटर चलने में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा था।