कुटुंबा: अंबा-नवीनगर मुख्य पथ की बदहाली के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया सांकेतिक जाम, विभाग हुआ हरकत में
अंबा-नवीनगर मुख्य पथ की जर्जर स्थिति के खिलाफ स्थानीय लोगों और समाजसेवियों का विरोध आखिरकार रंग लाया। गुरुवार की सुबह सांकेतिक सड़क जाम किए जाने के महज चार घंटे बाद ही पथ निर्माण विभाग हरकत में आ गया। विभाग की ओर से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क की मरम्मत शुरू होने से राहगीरों