नवादा में विधवा पेंशन लेने पहुंची महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये, अगले दिन खाता पूरा खाली।
नवादा में सामाजिक पेंशन से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है।पेंशन की राशि से जुड़ा यह अनोखा मामला है जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। होश इसलिए उड़ गए क्योंकि कल पेंशन की राशि निकालने के बाद उनके अकाउंट में एक दो करोड़ नहीं बल्कि 740 करोड रुपए अकाउंट में बचे। इतनी बड़ी राशि आने के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा होने लगी कि उनके अकाउंट में इतने पैसे कहां से आए।बिहार में कल 2 लाख 22 हजार लोगों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी के खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर की।पैसे ट्रांसफर होते ही यह मामला नवादा में सामने आया औऱ पैसे आते ही कई सवाल उठने लगे। एक विधवा के अकाउंट में इतने पैसे किसने भेजी गई । आसपास के इलाके में जोर-जोर से चर्चाएं होने लगी। दरअसल नवादा शहर के वार्ड नंबर 28 स्थित नीम टोला के रहने वाली स्वर्गीय उदय नारायण पांडे की पत्नी रेखा देवी को कल विधवा पेंशन ₹1100 आया और पैसे निकालने के बाद जब वह निजी बैंक कर्मी से पूछी कि उनके अकाउंट में कितने पैसे बचे हैं तो उसने जब राशि बताई तो सभी के होश उड़ गए। इस बात को लेकर कहा सुनी भी हुई मगर बात अंत में सच निकली और उनके अकाउंट में 740 करोड़ 68 लाख 72895 उनके खाते में शेष बचे हुए दिखे। इतनी बड़ी राशि आने के बाद रेखा देवी की तबीयत भी बिगड़ने लगी और स्वाभाविक है उन्हें भी कई प्रकार की चिंता सताने लगी। वह बताती है कि इतनी राशि उन्होंने कभी नहीं देखा और उनके साथ यह भद्दा मजाक किया गया है। वह हार्ट पेशेंट भी है और इतना बड़ा खबर देखकर उनके साथ कुछ अप्रिय घटना भी हो सकती थी। हालांकि उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस मामले में जिनकी भी गलती रही है उनके ऊपर कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि उनके साथ एक बड़ा मजाक हुआ है। हालांकि इस पैसे पर उनका कोई हक नहीं है मगर उनके भावना के साथ खेला गया है। अब यह जांच में ही निकल कर बात आएगी कि यह गलती किसकी है। और इतनी बड़ी राशि उनके अकाउंट में कहां से आई है। फिलहाल इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना हीं आधिकारिक कोई बयान आया है ।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jul 11, 2026