नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में लोक संवाद गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान नवादा सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने आम लोगों से सीधे संवाद करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की आपराधिक, सामाजिक या अन्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो बिना देर किए पुलिस को तत्काल सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करेगी और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
एसडीपीओ हुलास कुमार ने लोगों से अपील की कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों की जानकारी छिपाने के बजाय पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
“आपकी एक सूचना, किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।”
#Nawada #HarishchandraStadium #SDPOHulasKumar #NawadaPolice #PolicePublic
Nawada, Nawada | Jul 11, 2026