माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार श्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नवादा जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
Nawada, Nawada | Jul 11, 2026