विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू क्षेत्र में हाथियों के नुकसान का मुआवजा, वन विभाग ने जारी किया फॉर्म
हाथियों के उत्पात से हुए नुकसान का मिलेगा मुआवजा, वन विभाग ने जारी किया फॉर्म। विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू क्षेत्र में हाथियों के तांडव से ग्रामीणों को हुए भारी नुकसान के बाद वन विभाग ने क्षतिपूर्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाथियों द्वारा फसल, मकान, चहारदीवारी, अनाज आदि के नुकसान की घटनाओं को देखते हुए विभाग ने प्रभावित लोगों से आवेदन मांगा है।