चकरनगर: सकतपुरा गाँव के मध्य अचानक धसकी जमीन, 30 फीट गहरा हौदान हुआ, विद्युत पोल अधर में लटका
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सकतपुरा गाँव में अकस्मात 20 फीट गहरी जमीन धसक गई। बुजुर्गों के मुताबिक यहां बहुत पुराना कच्चा कुआं बताया जा रहा है। ग्रामीणों को खतरा तब ज्यादा बढ़ गया जब इस कुंआ के जस्ट बगल से विद्युत पोल गढा है। जो एक बड़े खतरे को दावत दे रहा है। मालूम हो कि इस सप्ताह लगातार हुई भीषण बारिश में गाँव के मध्य सैकड़ों वर्ष पुराना कच्चा कुआं भरभरा गया।