सरीला: तुरना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की, वीडियो हुआ वायरल
जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 24 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर अपना लाइव वीडियो बनाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आज बुधवार को युवक के द्वारा किए गए जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।