बूंदी: तालेड़ा तहसील के हल्के में स्थानांतरण के बाद नहीं लगाए पटवारी किसान हो रहे परेशान लगाने पड़ रहे हैं चक्कर
Bundi, Bundi | Mar 2, 2024 तालेड़ा तहसील क्षेत्र के पटवार हल्का के पटवारियों का स्थानांतरण होने के बाद अन्य पटवारी कार्यभार नहीं संभालने से किसानों को इधर-उधर भटकना पड रहा है। किसान अपनी कृषि भूमि के अति आवश्यक कार्य से पटवार हलका पहुंचते हैं तो वहां पर पटवारी नहीं मिलते है, जब तहसील में किसान पटवार हलका पटवारी की तलाश में आते हैं तो उन्हें स्थानांतरण होना बताया जाता है।