बूंदी: धनवा रिसोर्ट के पास चलती कार में हार्ट अटैक आने से युवक की हुई मौत, शीशा तोड़कर लोगों ने निकाला बाहर
Bundi, Bundi | Mar 1, 2024 तालेड़ा थाना क्षेत्र के धनातरी फॉर्म निवासी एक युवक की चलती कार में हार्ट अटैक से मौत हो गई। धनातरी फॉर्म निवासी मलकीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह अपनी कार से कोटा जा रहा था। इसी बीच तालेड़ा के आगे धनवा रिसोर्ट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर चलती कार में हार्ट अटैक आ गया।मलकीत सिंह को सीने में दर्द की शिकायत होने पर उसने कार को साइड में सड़क किनारे खड़ा कर दिया