बूंदी: आश्रयहीन, असहाय और बीमार प्रभुजनों के रेस्क्यू के लिए जिले में 2 व 3 मार्च को संचालित होगा अभियान
Bundi, Bundi | Mar 2, 2024 देश को आश्रयहीन, असहाय और बीमार रहित बनाने के लिए आश्रयहीन असहाय लावारिस प्रभुस्वरूप पीड़ित मुक्त राजस्थान अभियान पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है। अपना घर आश्रम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित यह अभियान संभाग में आगामी 5 मार्च तक चलेगा। जिले में 2 एवं 3 मार्च को संस्था की 4 एम्बुलेंस दो दिनों में क्रियाशील रहेंगी