बूंदी: सदर व कोतवाली थाने का निरीक्षण कर एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने पुलिसकर्मियों से पूछी समस्याएं
Bundi, Bundi | Mar 1, 2024 पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने कोतवाली व सदर थाने का निरीक्षण कर थाने की कार्य प्रणाली के बारे में जाना और इसके बाद थाने की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर थाना अधिकारी से उसके क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान एसपी ने जवानों की समस्याओं के बारे में भी जाना।