कोरबा में छठ महापर्व को लेकर जहां श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल है, वहीं SECL के शिव मंदिर स्थित छठ घाट पर अव्यवस्थाओं को लेकर महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली।
घाट पर साफ-सफाई की कमी और बदहाल व्यवस्थाओं से आक्रोशित महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। महिलाओं का कहना है कि छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर घाट की बेहतर साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं होनी चाहिए थीं।
अब सवाल यह है कि जब हर साल छठ महापर्व मनाया जाता है, तो फिर घाट की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारों ने पहले से तैयारी क्यों नहीं की?
#korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #chhatpujaspecial❤️ #viral
Korba, Korba | Nov 16, 2026