भंडरिया: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो से नेताओं ने मिलकर कुशलक्षेम जाना
भारतीय जनता पार्टी, गढ़वा जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मदगड़ी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शनिवार को विधायक सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी उनके आवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य की