फर्रुखाबाद: मोहल्ला अंबेडकर नगर नरकसा में पुराने विवाद के चलते दबंगों ने युवक की आंख में ईंट मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
थाना कादरीगेट के मोहल्ला अंबेडकर नगर नरकसा निवासी 18 वर्षीय पिंटू पुत्र सुधीर का पड़ोसी युवक से पुराना विवाद चल रहा है।पड़ोसी युवक पिंटू से शराब पीने के लिए रुपए मांग रहा था उसने मना किया तो पुराने विवाद के चलते युवक ने पिंटू के आंख में ईट मार दी।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वालों ने घायल पिंटू को डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।