डुमरांव: चंदा गांव के पास फोरलेन पर सीमेंट ट्रेलर में आग, ट्रॉली पलटी, चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
Dumraon, Buxar | Dec 11, 2025 फोरलेन पर चंदा गांव के पास बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे एक सीमेंट लदे ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना इतनी तेजी से घटित हुई कि कुछ ही मिनटों में लपटों ने ट्रेलर के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, चालक और खलासी की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। घटना के वक्त ट्रेलर की ट्रॉली पलट गई थी।