इंदरगढ़: इंदरगढ़ में बरसों से सब्जी मंडी नहीं बनी, व्यापारी सड़क पर व्यापार को मजबूर, लोगों में आक्रोश
इंदरगढ़।नगर में बरसों से थोक और फुटकर सब्जी मंडी नहीं होने से नगर की 30 हजार की आबादी और आसपास के 100 से अधिक गांवों के किसान, व्यापारी और आमजन परेशान हैं। थोक विक्रेता अलादीन, मुमताज खान ने बताया कि पहले थोक मंडी शीतला गंज में लगती थी। कोरोना काल में इसे कृषि मंडी में शिफ्ट किया गया, फिर वहां से भी हटा दिया गया। अब मजबूरी में ग्वालियर रोड बैठना पड़ रहा है