खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान विवाद, वाहन चालक और अधिकारियों में बहस का वीडियो वायरल
लोकेशन – बैकुंठपुर, कोरिया
एंकर - कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र के नरकेली गांव में खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि खनिज विभाग की टीम अवैध रेत परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान रेत परिवहन कर रहे वाहन को रोकने के बाद वाहन चालक और खनिज विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया।
वायरल वीडियो में वाहन चालक खनिज विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है।
व्हिवो - हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप के बारे में जब जिला खनिज अधिकारी इंद्र लाल से पूछा गया तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कल अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्यवाही के
Kanker, Kanker | Oct 9, 2026