टीबी मुक्त कांकेर की ओर एक और मजबूत कदम!
जोश टीम का शुभारंभ, 179 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें सम्मानित।
राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कांकेर जिले में जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त स्वास्थ्य दल ‘जोश टीम’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री आशाराम नेताम की उपस्थिति में टीबी उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 179 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।
युवा शक्ति बनेगी टीबी उन्मूलन की ताकत
जोश टीम के माध्यम से युवाओं, एनसीसी कैडेट्स, मेरा भारत स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। टीम गांव-गांव पहुंचकर टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूकता फैलाएगी, संभावित मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करेगी तथा उपचाररत मरीजों का मनोबल बढ़ाएगी।
जिले की 454 ग्राम पंचायतों में से 179 पंचायतों का टीबी मुक्त होना सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब जनभागीदारी और सामुदायिक सहयोग से शेष ग्राम पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाने की दिशा में अभियान को गति दी जाएगी।
आइए, मिलकर संकल्प लें—टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएं, भ्रांतियां मिटाएं और जनभागीदारी से बनाएं ‘टीबी मुक्त कांकेर’।
16 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 9, 2026