चम्पावत: निलंबन से भड़के मिनिस्टर कर्मियों ने लोनिवि कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
देहरादून में कार्यरत प्रधान सहायक भगवती प्रसाद सेमवाल को निलंबित करने के बाद लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों में काफी आक्रोश है। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दी है। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। और शासन के खिलाफ नारेबाजी की।