रूड़की: रुड़की कोतवाली के एसपी देहात ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रुड़की कोतवाली का आज एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान एसपी देहात ने कोतवाली परिसर में स्थित मालखाना,कोतवाली कार्यालय, हवालात और खाने की मेस का भी निरीक्षण किया है। इसके साथ ही एसपी देहात ने कोतवाली प्रभारी की जमकर तारीफ की है। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात के द्वारा दस्तावेज के रख रखाव की भी तारीफ की गई है।