रूपवास: रूपवास क्षेत्र में हुई बरसात के कारण फसल को हुआ नुकसान
क्षेत्र में हुई बारिश किसानों के लिए बड़ी आफत बन गई है। जहां एक ओर किसान गेहूं की फसल की कटाई में जुटे हुए थे, वहीं अचानक बदले मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेरने का खतरा पैदा कर दिया है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीग रही है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।