सिहोरा: रिमझिम फुहारों के साथ सिहोरा तहसील में चल रहा है गणेश विसर्जन
प्रथम पूज्य वक्रतुंड के दस दिवसीय पर्व का अनंत चतुर्दशी शुक्रवार 4:00 बजे से विधि विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन समिति और श्रद्धालुओं के द्वारा किया जा रहा है। प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर खितौला हिरन नदी घाट कनाड़ी नदी एवं नहर में नगर पालिका पुलिस और प्रशासन सहित एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को सहित पुलिस प्रशासन मौजूद है।