मवाना: सेना के जवान के साथ दबंगों ने गांव के रास्ते पर की मारपीट, पीड़ित निधि ने मवाना थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
Mawana, Meerut | Nov 23, 2025 मवाना के गांव तिगरी निवासी सेना के जवान पंकज ने रविवार को 3:00 बजे मवाना थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद है। शनिवार को सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। तो गांव के रास्ते पर दबंगों ने उसे पर हमला कर दिया था । पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।