मवाना: मवाना के मील रोड प्रीत नगर के पास युवक के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने मवाना थाने पर दी तहरीर, पुलिस कर रही है जांच
Mawana, Meerut | Feb 20, 2026 शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे मवाना के मिल रोड प्रीत नगर के पास जंजैडी निवासी प्रियांशु के साथ युवकों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने मवाना थाने पहुंचकर मामले की तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।