सादाबाद: तामसी में बच्चों से मारपीट करते एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
सहपऊ क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वीडियो इसी थाना क्षेत्र के तामसी का बताया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति कुछ बच्चों से मारपीट कर रहा है जिसको लेकर मौके पर काफी भीड़ जुटी हुई है। वही इस मारपीट का किसी के द्वारा वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।