कनवास: दरा घाटी में भीषण जाम, रात से सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं
Kanwas, Kota | Jun 5, 2026 दरा घाटी में भारी जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थिति यह है कि कई वाहन गुरुवार देर रात से ही जाम में फंसे हुए हैं और घंटों इंतजार के बाद भी सामान्य गति से नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार जाम के चलते दरा घाटी में कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।