जमुई: खैरा बाजार में नो एंट्री के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Jan 3, 2026 खैरा बाजार में नो एंट्री लागू होने के बावजूद ट्रक चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो शनिवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नो एंट्री पास दिलाने के नाम पर पैसे वसूलते हुए एक चौकीदार दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो खैरा थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी का बताया जा रहा है।