जमुई: जमुई के होनहार छात्र-छात्रा ने एलएलएम और एलएलबी में किया टॉप, जिले का नाम किया रोशन
Jamui, Jamui | Jan 3, 2026 जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा पीयूष कुमार और निधि सिन्हा ने क्रमशः एलएलएम और एलएलबी परीक्षा में टॉप कर जिले का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन किया है। दोनों को शनिवार 4 बजे पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।