जमुई: नर्सरी परिसर के शौचालय में निकला विशाल अजगर, मजदूरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Jamui, Jamui | Jan 3, 2026 सिमुलतला के सेनबाड़ी स्थित नर्सरी परिसर में शनिवार दोपहर 3 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शौचालय में प्लंबर का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कमोड के भीतर से अचानक एक विशाल अजगर सांप निकल आया। अजगर को देखते ही वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।