रीवा जिले के गढ़ बाजार में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले में न्याय और CBI जांच की मांग को लेकर युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। सेवादल यंग ब्रिगेड ग्रामीण के नेतृत्व में युवाओं ने पैदल मार्च निकालकर दोषियों पर FIR और गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान “कल्पना मिश्रा को न्याय दो” और “CBI जांच हो” जैसे नारों से बाजार गूंज उठा। व्यापारियों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया। विंध्य नागरिक अधिकार मंच के संयोजक दिलीप तिवारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिवार को मदद नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और न्याय चाहिए।#KalpanaMishra #JusticeForKalpana #CBIInquiry #RewaNews #GarhNews #Rewa #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #JusticeDemand #YouthProtest #CBIजांच #कल्पनामिश्रा #रीवा #गढ़ #न्यायकीमांग