सेवा संकल्प अभियान, मझगवां थाना पुलिस ने संदीपनी स्कूल के छात्र-छात्राओं को सिखाए साइबर सुरक्षा व जागरूकता के पाठ।
सेवा संकल्प अभियान के तहत मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे एवं मझगवां पुलिस टीम द्वारा संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगवां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, ओटीपी फ्रॉड, मोबाइल व व्हाट्सएप-इन्स्टा से छेड़छाड़, वीडियो वायरल और कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए की जाने वाली ब्लैकमेलिंग जैसी साइबर अपराध की गंभीर समस्याओं से बचाव के तरीकों की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत थाना पुलिस अथवा महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें और आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की पहचान सदैव गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस का काम है, इसलिए अपराधियों से डरना नहीं है, बल्कि निडर होकर उनकी सूचना पुलिस को देनी है, डरना अपराधी को चाहिए आपको नहीं।
Majhgawan, Satna | Oct 4, 2026