लिधौरा: शादी में फायरिंग मामला: कट्टा सप्लायर गुवावा तिगैला से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना दिगौड़ा क्षेत्र के ग्राम लुहरगुवां में विवाह समारोह के दौरान हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिगौड़ा पुलिस ने जांच करते हुए अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सोकिया उर्फ खेमचन्द्र (21) और मनोज (20) निवासी ग्राम कछोरा, थाना पलेरा हैं।