कोल: कासिम नगर,पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने युवक को पीटा, ईट मारकर फोड़ा सिर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Jun 8, 2024 पुरानी रंजिश के कारण एक दबंग के द्वारा एक युवक को बेरहमी से मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार ये विडियो थाना सासनीगेट इलाके के कासिम नगर का बताया गया है।वीडियो में दबंग द्वारा युवक के साथ मारपीट की जा रही है इतना ही नही दबंग अपना नाम का ख़ौफ़ दिखाते हुए उसके साथ मारपीट कर रहा है।