कोल: अनार का नगला,नशे में धुत दबंगो ने महिला के साथ कि छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल, महिला ने लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Jun 7, 2024 थाना रोरावर इलाके के अनार का नगला में बहन के घर से अपने घर लौट रही महिला को सड़क पर खड़े नशे में धुत दबंगो के द्वारा छेड़छाड़ कर दी गई जिसके विरोध पर महिला का आरोप है की दबंगो ने लोहे की रॉड मारकर उसका सिर फोड़ दिया।घायल महिला के द्वारा मामले से पुलिस को अवगत करवाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने महिला को तहरीर के आधार पर कार्यवाही का अस्वाशन दिया।