कोल: सोमना, पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल, लूट का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Jun 8, 2024 थाना गभाना इलाके के सोमना गाँव के रहने वाले एक युवक के साथ दबंगो ने पुरानी रंजिश होने के कारण बुरी तरह से मारपीट करते हुए उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।मारपीट में युवक बेहोश होकर वही गिर पड़ा।युवक को देख स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने युवक को शुक्रवार की देर रात उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।घायल ने लूट का आरोप भी लगाया है।