कोल: रोरावर क्षेत्र में पीने का पानी न मिलने की वजह से क्षेत्रीय लोगों का नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग
Koil, Aligarh | Jun 8, 2024 पानी की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं क्षेत्रीय लोगों के द्वारा वार्ड पार्षद के खिलाफ भी नारेबाजी की और कहा कि जब तक पानी की समस्या दूर नहीं होगी तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा यह प्रदर्शन शनिवार करीब 10:00 बजे किया गया।