कोल: हर्रामपुर,भागवत कथा में बाइक लेकर पहुँचे युवक से हुई कहासुनी,दो पक्ष आये आमने- सामने जमकर हुई मारपीट,7 घायल
Koil, Aligarh | Jun 7, 2024 थाना इगलास इलाके के गांव हर्रामपुर में भागवत कथा में बाइक लेकर पहुँचे एक युवक से पड़ोसियों की कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ जाने के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए।दोनों ही पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले व मारपीट हुई।एक ओर से एक ही परिवार के साथ लोग घायल हो गए।गंभीर रूप से 2 घायल देर रात जिला अस्पताल पहुँचे,जहाँ उनका उपचार जारी है।