अनूपपुर: सट्टा-जुआ और अवैध कारोबार पर आयोग गंभीर, रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जिले के जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कथित रूप से बढ़ रहे सट्टा-जुआ, अवैध शराब बिक्री और कबाड़ के अवैध कारोबार को लेकर मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने चिंता जताई है। आयोग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर जिला प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है।आयोग ने इन गतिविधियों का प्रतिकूल असर जनजातीय समाज असर पड़ रहा है।