Public App Logo
जोशीमठ में पहाड़ से आया ऐसा सैलाब… तिनके की तरह बह गया BRO का पुल! उत्तराखंड के जोशीमठ से इस वक्त की बड़ी और डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जोशीमठ से करीब 40 किलोमीटर दूर तमक वैली में पहाड़ से पानी और मलबे का ऐसा सैलाब आया कि देखते ही देखते बीआरओ का वैली ब्रिज पानी के तेज बहाव में बह गया। सैलाब का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहाड़ की तरफ से अचानक तेज आवाज के साथ पानी और मलबा नीचे की ओर आता दिखाई दे रहा है। कुछ ही पलों में पूरा नाला मलबे और पानी से भर जाता है। इसी दौरान पुल के पास एक पिकअप वाहन भी नजर आता है, जो देखते ही देखते सैलाब की चपेट में आकर बह जाता है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद सीमावर्ती करीब दर्जनभर गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। वहीं, एक पिकअप वाहन और बीआरओ के एक कर्मचारी के बहने की सूचना भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से पूरी पुष्टि अभी बाकी है। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ के मुताबिक प - Uttarakhand News