शाहबाद: पिपरिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ जख्मी
पिपरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर अंतर्गत गांव नगरिया निवासी विपिन पुत्र दिनेश सिंह दोपहर तकरीबन 12:00 बजे अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। पिपरिया गांव के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।