ग्राम पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। विकास खंड कसमंडा की ग्राम पंचायत कुरसंडा और कैमा में आयोजित चौपालों में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम पंचायत कुरसंडा में खंड विकास अधिकारी कसमंडा राकेश कुमार श्रीवास्तव के पहुंचने पर ग्राम पंचायत सचिव ने स्वागत किया।